भोपाल। आज का दिन वृष राशि 1 May Horoscope के जातकों के लिए बहुत अच्छा बीतने वाला है इन्हें हर jaane aaj kya hai khaas तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। तो वहीं बाकी सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार आज का राशि फल इस प्रकार है।
मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) —
मेष राशि के जातकों को आज वाहन भय बना रहेगा। किसी सत्संग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) —
इस राशि के जातकों को आज सुख—समृद्धि प्राप्त होगी। आज आपके द्वारा किए जा रहे कार्य पूर्ण होंगे। हृदय रोग समाप्त होंगे।
मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) —
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ की प्राप्तिा होगी। शत्रु भय बना रहेगा। वृद्धि होगी।
कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) —
कर्क राशि के जातकों का आज भाग्य का विकास होगा। आपको व्यर्थ की चिंता सता सकती है। संतान से आपको लाभ प्राप्त होगा।
सिंह | Leo (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है) —
सिंह राशि के जातकों के जमीन—जायजाद से संबंधित विवाद समाप्त होंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक बेचेनी महसूस करेंगे।
कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) —
कन्या राशि के जातकों की आज धर्म में रुचि बढ़ेगी। शत्रुओं का विरोध बढ़ेगा। आज आपको श्रम अधिक करना पड़ेगा।
तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) —
तुला राशि के जातकों की व्यापारिक तरक्की होगी। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मित्र से लाभ होगा।
वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) —
वृश्चिक राशि के जातकों को यात्रा से नुकसान हो सकता है। मित्र से सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोग में कमी आएगी।
धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) —
इस राशि के जातकों को आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्त्री से आपको लाभ हो सकता है। सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) —
मकर राशि के जातकों को शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा से आपको लाभ होगा। कोई कानूनी समस्या हो सकती है।
कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) —
आज आपको घाटा होने की आशंका है। आध्यात्मिक क्षेत्र से आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य से संबंधित पीड़ा हो सकती है।
मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) —
मीन राशि के जातकों को मातृपितृ संंबंधी कष्ट हो सकता है। आज स्त्री पक्ष का वर्चस्व रहेगा। आज आपको आर्थिक हानि हो सकती है।