Advertisment

1-7 Nov Weekly Horoscope 2021 : नीचभंग राजयोग सभी राशियों के लिए रहेगा शुभ, जान लें इस हफ्ते कौन सी तारीखें है शुभ—अशुभ

1-7 Nov Weekly Horoscope 2021 : नीचभंग राजयोग सभी राशियों के लिए रहेगा शुभ, जान लें इस हफ्ते कौन सी तारीखें है शुभ—अशुभ 1-7-nov-weekly-horoscope-2021-neechabhanga-raja-yoga-will-be-auspicious-for-all-zodiac-signs-know-which-dates-are-auspicious-and-inauspicious-this-week

author-image
Preeti Dwivedi
1-7 Nov Weekly Horoscope 2021 : नीचभंग राजयोग सभी राशियों के लिए रहेगा शुभ, जान लें इस हफ्ते कौन सी तारीखें है शुभ—अशुभ

नई दिल्ली। इस सप्ताह 1-7 Nov Weekly Horoscope 2021 बुध ग्रह 2 नवंबर को अपनी उच्च की राशि कन्या से सुबह 10:16 बजे अपने मित्र राशि तुला में प्रवेश करेंगे। सूर्य और गुरु पूरे सप्ताह अपनी नीच राशि में ही रहेंगे। राशियों का ये गोचर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग परिणाम दिखाएगा। नीच के ग्रह सामान्य रूप से अशुभ माने जाते हैं। परंतु नीच भंग राजयोग बनाने के कारण गुरु सभी सभी राशियों के लिए शुभ रहेगा। सूर्य मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशियों को शुभ फल देंगे। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय से जानते हैं इस हफ्ते आपके लिए कौन सी तारीखें है शुभ।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों के लिए नीच के सूर्य और गुरु दोनों ही ग्रह उत्तम फल देंगे। आपका और आपके जीवन साथी दोनों का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपके मान प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी। अगर आप सरकारी विभागों के साथ लगातार कार्य करते हैं तो आपके देयकों के भुगतान आसानी से पास होंगे। आपके उग्रता में वृद्धि होगी। इस पर आपको थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। आपके पेट में किसी प्रकार का विकार आ सकता है। आप के खर्चे में कमी आएगी। आपको भाग्य से ज्यादा अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा।

शुभ तारीखें — 4 और 5 नवंबर

इन तारीखों में रहें सावधान — 2 और 3 नवंबर

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर किसी उच्च कोटि के ब्राह्मण को चावल का दान दें। कृपया यह दान किसी अज्ञानी ब्राह्मण को न दें।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको बहुत मदद मिलेगी। जो काम आपके नहीं हो रहे हैं एकाएक भाग्य के कारण होने लगेंगे। इस सप्ताह आपकी पढ़ाई में थोड़ी बहुत रुकावट आएगीं। आपके जीवन साथी को थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आपके खर्चे में इस सप्ताह कमी आएगी। शत्रु आपके थोड़े ही प्रयासों से विनाश को प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार आपका ठीक चलेगा। धन प्राप्ति का सामान्य योग है।

Advertisment

शुभ तारीखें — इस सप्ताह आपके लिए 1 नवंबर तारीख उत्तम है।

इन तारीखों में रहें सावधान — 4 और 5

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्र की शांति हेतु जाप करवाएं।

शुभ दिन — शनिवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मिथुन राशि के जातकों को यह सप्ताह अतुल धनराशि लेकर आ रहा है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। आपके शत्रु गुप्त आपके खिलाफ कार्य करने का प्रयास करेंगे। अगर आप विवाह संबंध की बातें कर रहे हैं तो उसमें स्वागत सफलता का योग है। प्रेम संबंधों में आपको निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। यात्राओं के दौरान छोटे-मोटे दुर्घटनाओं का योग भी बन रहा है। परंतु इन दुर्घटनाओं में आपको कोई विशेष कष्ट नहीं होना चाहिए। कार्यालय में आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके खर्चों में कमी आएगी।

शुभ तारीखें — 3

इन तारीखों में रहें सावधान — 6 और 7

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। कर्क राशि के जातकों का स्वयं का एवं उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनप्रतिनिधियों का जनता में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति बुरे कार्यो के कारण बढ़ेगी अर्थात गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाई बहनों का सहयोग कम प्राप्त होगा। विवाह तय होने का उत्तम योग है। प्रेम संबंध बढ़ेंगे। उनमें स्थिरता आएगी।

शुभ तारीखें — 4 और 5

इन तारीखों में रहें सावधान — आपके लिए कोई भी तारीख अशुभ नहीं है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

Advertisment

शुभ दिन — गुरुवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
सिंह राशि के जातकों का पराक्रम इस सप्ताह बहुत तेजी के साथ बढ़ेगा। इनको अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप इस सप्ताह का उपयोग आप अपने सभी शत्रुओं को परास्त करने के लिए करें। भाग्य सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यालय में आप सब को दबाने का प्रयास करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह ठीक रहेगा।

शुभ तारीखें — 1 इस तारीख को आप शेयर खरीद सकते हैं।

इन तारीखों में रहें सावधान — आपके लिए कोई तारीख अशुभ नहीं है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का स्वयं पाठ करें या किसी उत्तम ब्राह्मण से करवाएं।

शुभ दिन — सोमवार

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कन्या राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में इस सप्ताह सूर्य और बुद्ध मिलकर धन प्राप्ति योग बना रहे हैं। अतः व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा और धन की प्राप्ति होगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह जनता का सपोर्ट कम मिलेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप ऐसे कोई कार्य न करें जिसमें दुर्घटना होने का उम्मीद ज्यादा हो।

Advertisment

शुभ तारीखें — 2 और 3 इस दिन आप शेयर की खरीद कर सकते हैं।

इन तारीखों में रहें सावधान — 1

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध से अभिषेक करवाएं।

शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
तुला राशि के जातकों का और उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आपको आप कर्मचारी हैं तो सुखी रहेंगे। कार्यालय में उनको मान सम्मान प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों को भी जनता में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए वाहन मकान शादी आदि खर्चे का योग है। आपके जीवन साथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा।

शुभ तारीखें — 4 और 5

इन तारीखों में रहें सावधान — 2 और 3

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें। उस दिन भगवान विष्णु या रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें।

शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चों में इस सप्ताह कमी आएगी। धन की प्राप्ति भी थोड़ी कम होगी। गुस्सा बढ़ेगा। क्रोध पर काबू रखना चाहिए। भाग्य आपका साथ देगा और आपको भाग्य का पूरा उपयोग करना चाहिए।आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Advertisment

शुभ तारीखें — 1 नवंबर को आप शेयर भी खरीद सकते हैं।

इन तारीखों में रहें सावधान — 4 और 5

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनि भगवान के मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा आराधना करें।

शुभ दिन — शनिवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
धनु राशि के जातक जिनका अभी विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। धन प्राप्ति का बहुत अच्छा संयोग है। आपको धन प्राप्ति के पूरे प्रयास करने चाहिए।भगवान शिव इसमें आपकी मदद करेंगे। इस सप्ताह आपको बिजली और लोहे से बचना चाहिए। कार्यालय में आप बहस न करें अन्यथा अधिकारी आपसे नाराज होंगे। आपको चाहिए कि आप अपना कार्य पूरी सावधानी और मेहनत के साथ करें।

शुभ तारीखें — 2 और 3

इन तारीखों में रहें सावधान — 6 और 7

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंदिर में जाकर गरीब लोगों को चावल का दान दें।

Advertisment

शुभ दिन — मंगलवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मकर राशि के जातकों और उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे और आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। खराब रास्ते से धन आने का योग है। कार्यालय में आपके सभी कार्य हो जाएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। आपके बच्चे आपका इस सप्ताह कम सहयोग कर पाएंगे। जनप्रतिनिधियों को जनता में बहुत मान सम्मान प्राप्त होगा। आप नया कुछ करने की योजना बना सकते हैं।

शुभ तारीखें — 4 और 5

इन तारीखों में रहें सावधान — 1

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को उनके मंत्र के साथ में अर्पण करें।

शुभ दिन — शुक्रवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको सभी चीजें अपने परिश्रम से ही प्राप्त करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आपके गुप्त शत्रु बन सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ तारीखें — 1

इन तारीखों में रहें सावधान — 2 और 3

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

शुभ दिन — शनिवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन प्राप्ति के अच्छे संयोग प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। यह भी संभव है कि आप किसी कानूनी विवाद में फंसे जिसमें आपकी कोई गलती नहीं होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो इस विवाद पर आप विजय भी प्राप्त कर लेंगे। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। परंतु उसमें बाधाएं भी साथ में आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 तारीख उत्तम है। रिस्क वाले कार्य इन तारीखों को किए जा सकते हैं। इस तारीख को अगर आप चाहे तो शेयर भी खरीद सकते हैं।

शुभ तारीखें — 4 और 5

इन तारीखों में रहें सावधान — 4 और 5

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चीटियों को शक्कर खिलाएं।

शुभ दिन — मंगलवार

jyotish anil kumar panday

weekly horoscope 2021 in urdu hindi weekly Horoscope vrashchik rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal virgo weekly horoscope tula rashi ka saptahik rashifal taurus weekly horoscope singh rashi ka saptahik rashifal scorpio weekly horoscope sagittarius weekly horoscope pisces weekly horoscope october weekly horoscope november weekly horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi monthly horoscope mithun rashi ka saptahik rashifal mesh rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal makar rashi ka saptahik rashifal Love Horoscope libra weekly horoscope leo weekly horoscope kumbh rashi ka saptahikrashifal kark rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gemini weekly horoscope dhanu rashi ka saptahik rashifal daily horoscope capricorn weekly horoscope cancer weekly horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries weekly horoscope aquarius weekly horoscope
Advertisment
चैनल से जुड़ें