Advertisment

Covid update today: कोविड के 1.49 लाख नए मामले, 1,072 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,49,394 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,19,52,712 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,35,569 रह गई है। वहीं कल 2,46,674 रिकवरी हुईं।

author-image
Bansal Desk
Covid-19 : कोरोना के एक दिन में आये इतने मामले, एक हज़ार से ऊपर पंहुचा मौत का अकड़ा

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,49,394 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,19,52,712 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,35,569 रह गई है। वहीं कल 2,46,674 रिकवरी हुईं।

Advertisment

कितनी मौत

देश में कोविड-19 से 1,072 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,00,055 हो गई।

एक्टिव मरीजों की संख्या

देश में अभी 14,35,569 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 98,352 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.39 प्रतिशत है।

कब कितने मामले

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Advertisment
omicron in india aaj corona k kitne case aaye omicron cases in india india covid-19 updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus covid 19 update covid 19 cases in india coronavirus updates coronavirus update coronavirus total cases Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus india corona update corona news today's update corona in india corona death corona cases in india aaj corona k kitne case aaye #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें