नई दिल्ली: अर्जुन पुरस्कार की सूची से नाम हटाए जाने के बाद महिला रेसलर साक्षी मलिक ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मैं ऐसा कौन सा पदक जीत कर आऊ की मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।
2016 में साक्षी को ‘खेल रत्न’ से सम्मानित किया गया
‘खेल रत्न’ से सम्मानित महिला रेसलर साक्षी मलिका का खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार की लिस्ट से नाम हटा दिया है। इस फैसले से नाराज साक्षी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर सवाल पूछे हैं।
साक्षी ने पूछे सवाल
ट्वीट करते हुए साक्षी ने लिखा माननीय प्रधानमंत्री जी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू जी मुझे खेल रत्न से सम्मानित किया गया है, मुझे इस बात का गर्व है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह सारे पुरस्कार अपने नाम करे। खिलाड़ी इसके लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं। मेरा भी सपना है कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लगे। मैं ऐसा और कौन सा पदक देश के लिए लेकर आऊ की मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। या इस कुश्ती जीवन में मुझे कभी यह पुरस्कार जीतने का सौभाग्य ही नहीं मिलेगा।
https://twitter.com/SakshiMalik/status/1297022410982477826
साक्षी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं
ओलंपिक गेम में साक्षी देश को कांस्य पदक दिलाया था। जिसके बाद साक्षी को 2016 में खेल जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ‘खेल रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
आपको बता दें, साक्षी ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद खेल मंत्रालय की स्पेशल कमेटी ने अर्जुन पुरस्कार के लिए साक्षी की सिफारिश की थी। इसके बावजूद फाइनल लिस्ट से साक्षी का नाम हटा दिया गया। जिससे टूट चुकी साक्षी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल किया।
इसे भी पढ़ें- 12 घंटे में पलटा पाकिस्तान, कहा- नहीं है दाऊद मेरे पास