सुशांत को ड्रग्स का ओवरडोज! रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स से हुआ खुलासा

सुशांत को ड्रग्स का ओवरडोज! रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स से हुआ खुलासा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI कर रही है। हालांकि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच कर रहा है। लेकिन सीबीआई जांच की तफ्तीश पर इस समय पूरे भारत की नजर है। वहीं अब इस मामले में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा है कि वो ड्रग डीलिंग और इस्तेमाल में इन्वॉल्व थीं। फिलहाल रिया चक्रवर्ती की ड्रग चैच चर्चा में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स डीलिंग में इन्वॉल्व होने का शक जताया जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि रिया ड्रग्स के इस्तेमाल और इसकी डीलिगं में इन्वॉल्व थीं। सूत्रों का कहना है कि रिया को किसी का मेसेज है कि कॉफी, चाय या पानी में 4 बूंद डालो और उसे ये पीने के लिए दें। इसका असर 30 से 40 मिनट में दिखने लगेगा।

सुशांत के परिवार ने FIR में की थी ड्रग्स ओवरडोज की बात

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अपनी FIR में ड्रग्स के ओवरडोज की बात लिखी थी। हालांकि उस समय उन्होंने ड्रग के डॉक्टर्स के द्वारा दिए जाने का शक जताया था। उन्होंने कहा, सुशांत की असमय मौत का कारण डॉक्टर्स द्वारा ऐसी दवाई का ओवरडोज है जो कि उन्हें पता नहीं था।

सर्च इंजन में कूपर सबसे बदनाम हॉस्पिटल

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह सुशांत की अटॉप्सी पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कूपर अस्पताल ही क्यों ले जाया गया जबकि सर्च इंजन के मुताबिक, ये सबसे बदनाम अस्पताल है। उनका कहना यह भी है कि उन्होंने आज तक ऐसी ऑटोप्सी नहीं देखी जिसमें मौत का वक्त ही ना दिया गया हो।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article