विधायक के बिगड़े बोल- 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उंगली उठाई तो हाथ काट लेंगे'

विधायक के बिगड़े बोल- 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उंगली उठाई तो हाथ काट लेंगे'

मुंगावली. कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान का विवादित बयान सामने आया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पर उंगली उठाई तो हाथ काट लेंगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी जमकर हमला बोला है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह मुंगावली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 20 साल से सिर पर कफन बांधकर चल रहा हूं। TI और SDM सुन रहे होंगे तो सुन लें। अगर किसी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाई तो हाथ लेंगे। बाते दें कि गोपाल सिंह चौहान चंदेरी से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article