राष्ट्रपति द्रौपदी मु​र्मू : सीएम बोले- पहली बार कोई राष्ट्रपति शहडोल में

राष्ट्रपति द्रौपदी मु​र्मू : सीएम बोले- पहली बार कोई राष्ट्रपति शहडोल में

शहडोल। President Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मु​र्मू मंगलवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में हैं। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहडोल में ऐसा पहली बार हुई है, जब कोई राष्ट्रपति यहां पहुंचे हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपित बनने के बाद यह पहला मध्यप्रदेश दौरा है। यहां शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के मौके सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद हैं।

लालपुर शहडोल में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी "पेसा एक्ट" की नियमावली का विमोचन किया। राष्ट्रपति के स्वागत एवं सम्मान में गोंड जनजाति के कलाकारों द्वारा सैला-रीना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य, राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की गई। सभी अतिथियों ने 'जनजातीय सम्मलेन' में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रदेश के वनोपज पर आधारित 'एक जिला-एक उत्पाद' की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article