राजा साहब के घर सजी अनोखी रंगोली, ऐसे दिया भारत जोड़ो का संदेश

राजा साहब के घर सजी अनोखी रंगोली, ऐसे दिया भारत जोड़ो का संदेश

देशभर में दीपावली का जश्न है। दिवाली को खास बनाने के लिए लोग तरह तरह के ट्रेंडी और यूनिक रंगोलियां बना रहे हैं। इसी बीच सियासी जगत के दिग्गज दिग्विजय सिंह के घर बनी रंगोली सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, पूर्व सीएम के आवास पर भारत जोड़ो यात्रा की रंगोली बनाई गई है। जिसमें नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने का आह्वान किया गया है।

publive-image

दरअसल, भारत में बदलते समय के साथ रंगोली भी एडवांस होती गई और दिवाली पर नए-नए ट्रेंड्स शुरू हो गए। लेकिन इस बार दिवाली पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आवास पर बनी रंगोली लोग खूब पसंद कर रहे हैं। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सिंह के बी-1 बंगले में भारत जोड़ो यात्रा की बेहद शानदार रंगोली बनाई गई है। रंगोली में लिखा है- नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो एक अन्य रंगोली में लिखा है मिले कदम जुड़े वतन। सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने वाली ये रंगोलियां सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बार दिवाली पर दिलों को जोड़ने के लिए लोग इस रंगोली ट्रेंड को खूब फॉलो करेंगे।

publive-image

इससे पहले रविवार को सिंह ने ट्विटर के माध्यम से देशवासियों से अपील की थी कि वे इस तरह की रंगोली बनाएं। उन्होंने लिखा था कि, दीपावली पर दीपों से, मोमबत्ती से या अपने घरों में रंगोली से “भारत जोड़ो- एकता व उन्नति या केवल “भारत जोड़ो- मिले कदम, जुड़े वतन” का संदेश लिखें और सोशल मीडिया पर डाले तो अच्छे विजुअल्स आ सकते हैं। मेरी उन सभी भाईयों और बहनों से प्रार्थना है कि वे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ें। सभी मित्रों को दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका यह वर्ष मंगलमय हो।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article