/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/police-bhopal.jpg)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है वीआईपी रोड राजा भोज प्रतिमा के पास से आज एक युवक ने बड़े तालाब में छलांग दी। युवक के छलांग लगाते ही नगर निगम फायर ब्रिगेड और गोताखोर की रेस्क्यु टीम बचाने के प्रयास में जुट गई, ले​किन युवक ​की जान नहीं बच सकी। मृ​तक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
मृतक का नाम श्याम उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। मृतक पुराने शहर में रतलाम सेव भंडार पर काम करता था। मृतक ने रतलाम सेव भंडार के संचालक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
परिजन भी अस्पताल पहुंच गए
जानकारी मिलते ही तलैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्याम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। श्याम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। श्याम ने सुसाइड नोट में और क्या लिखा है, इसकी जानकारी पुलिस ने अभी नहीं दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us