/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ani-news.jpg)
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गईं। इमारत गिरने से 200 से ज्यादा लोगों के मलबे फंसे होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुटी गई है। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे महाड इलाके में हुआ है।
लोगों को निकालने का प्रयास कर रही
बताया जा रहा है कि 5 मंजिला इमारत 10 साल पुरानी थी। इसमें लगभग 50 परिवार रहते थे। हादसे के करीब एक घंटे पहले इमारत हिल रही थी। इसके बाद ही ऐहतियातन 15 परिवारों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। लेकिन बाद में अचानक इमारत गिर गई जिसमें कई परिवार के सदस्य फंसे हुए है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई है और लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us