मध्यप्रदेश : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

मध्यप्रदेश : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

MP Politics : मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए दोनों प्रमुख पार्टियां बीजेपी-कांग्रेस तैयारी करते हुए अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

दरअसल, राजगढ़ भाजपा प्रशिक्षण में राजगढ़ जिले के कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की। वहीं कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी को ज्वाइन की। बता दें कि सौंधीया समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया सहित कई सरपंचों ने भाजपा ज्वाइन की। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी सभी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

गौरतलब है कि विधान सभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। भाजपा वहीं सोशल मीडिया को लेकर भाजपा ने अपनी अलग ही रणनीति बनाई है। इसके लिए भाजपा प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग भी लगा रही है। भाजपा प्रदेश संगठन महा मंत्री भी वर्ग में शमिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article