भोपाल की अदिति का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज, नर्सरी से लेकर 12th तक 100 फीसदी अटेंडेंस

भोपाल की अदिति का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज, नर्सरी से लेकर 12th तक 100 फीसदी अटेंडेंस

भोपाल. 'होनहार बिरवान के होत चिकने पात' इस कहावत को चरितार्थ करते हुए राजधानी भोपाल की अदिति भार्गव ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। अदिती भार्गव ने नर्सरी से लेकर 12th क्लास तक 100 प्रतिशत अटेंडेंस से अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है। उनकी यही हर दिन स्कूल जाने की डेडीकेशन ने उन्हें आज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह दिलाई है। अदिति ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय माता-पिता और स्कूल टीचर्स को दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article