बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, जल्द होगा संगठन विस्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, जल्द होगा संगठन विस्तार

PIC-https://www.instagram.com/vdsharmabjp/?hl=en

मुरैना: प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान जल्द ही प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार किए जाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी को लेकर भी चर्चा किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के द्वारा भाजपा पर चुनावों में झूठी घोषणाएं करने के आरोप पर उन्होंने इसे निराधार बताया। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक है। पार्टी जो घोषणा करती है उसे हल हाल में पूरा किया जाता है। चंबल एक्सप्रेस की घोषणा भी पूरी होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही इसका भूमिपूजन भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह को अस्पताल से मिली छुट्टी, सांस लेने में दिक्कत होने के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती

दरअसल उपचुनाव (By-election) की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कई ऐसी समस्याएं बताई जिससे संगठन विस्तार में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन सामूहिकता के आधार पर चलता आया है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article