बिहार के "रण" में देवेन्द्र फडणवीस की एंट्री, सुशांत केस बनेगा चुनावी मुद्दा?

बिहार के

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।  देवेन्द्र फडणवीस बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ बिहार चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

सुशांत केस बनेगा चुनावी मुद्दा?

देवेन्द्र फडणवीस को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस बिहार में चुनावी मुद्दा बनेगा और इसका असर भी दिखेगा। यही कारण है कि बीजेपी ने इस मुद्दे को हवा दे रही है और देवेन्द्र को बिहार के चुनावी मैदान में उतार दिया है।

सफल रही है देवेन्द्र और भूपेन्द्र की जोड़ी

बता दें कि भूपेन्द्र यादव और देवेन्द्र फडणवीस की जोड़ी महाराष्ट्र में बेहतर नतीजे लाने में सफल रही है। महाराष्ट्र के बाद देवेन्द्र बिहार में बीजेपी के जिताने के लिए भूपेन्द्र यादव के साथ मिलकर काम करेंगे।

पहली बार महाराष्ट्र से बाहर सौंपी गई जिम्मेदारी

गौरतलब है कि देवेन्द्र फडणवीस अभी तक महाराष्ट्र तक ही सीमित रहे थे। पहली बार उन्हें राज्य से बाहर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को हुई बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस को बिहार चुनाव में लगाए जाने का फैसला लिया गया। इस बैठक देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article