/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mukharji.jpg)
नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है। प्रणब मुखर्जी 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे, आज तीसरे दिन भी उनकी हालत में कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल का कहना है कि, फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है।
बता दें कि प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी हुई थी जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बीगड़ी हुई है। उनके दिमाग में खून के थक्के जमें हुए थे जिसकी सर्जरी करवाई गई थी। इसी सर्जरी के बाद से उनकी हालत गंभीर है, जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, 84 वर्षीय मुखर्जी में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि मंगलवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद से अब तक कोई सुधार नहीं दिखा।
वहीं उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि "आप सबकी प्रार्थनाओं से मेरे पिता की हालत फिलहाल रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर है। मैं आप सभी से प्रार्थनाएं जारी रखने की अपील करता हूं। कृपया उनकी जल्द ठीक होने के लिए दुआ कीजिए। मुखर्जी इस समय सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
https://twitter.com/Sharmistha_GK/status/1293409462758199296
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us