दो ट्रकों में भिडंत के बाद लगी आग, मौके पर 2 की जलकर मौत, 3 घायल

दो ट्रकों में भिडंत के बाद लगी आग, मौके पर 2 की जलकर मौत, 3 घायल

सिवनी. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भिडंत के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक दोनों वाहन के चालक बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग में छपारा थाना के बंजारी घाटी में सुबह आमने-सामने से आ रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और दोनों वाहनों के चालक आग की चपेट में आ गए। दोनों की ट्रक में ही जलने से मृत्यु हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें छपारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रकों में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दोनों के ड्राइवर ट्रक में फंसे होने की वजह से जिंदा जल गए। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही छपारा और लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article