'दिग्विजय का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है यह सभी‌ जानते‌ और‌ समझते हैं'

दिग्विजय पर 10-10 करोड़ की मानहानि का दावा, 4 मंत्रियों ने दायर किया केस

भोपाल. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरएसएस और देश के प्रति उनके नजरिए को लेकर कहा कि उनके नजरिए को सभी जानते हैं, इसलिए उनकी बातों का कोई अर्थ नहीं है।

गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी‌ जानते‌ और‌ समझते हैं। ‌इसलिए दिग्विजय की‌ बातों का‌ कोई अर्थ‌ नहीं है।

एक और अन्य ट्वीट कर गृहमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि गोविंद सिंह मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस उनके साथ 'यूज एंड थ्रो' की नीति अपनाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article