जीन्स का निर्माण मजदूरों के लिए हुआ था हमारे लिए नहीं, जानिए रोचक तथ्य

जीन्स का निर्माण मजदूरों के लिए हुआ था हमारे लिए नहीं, जानिए रोचक तथ्य

Buttons on Jeans Pocket : आज के समय में जीन्स तो लगभग सब पहनते है। लड़को से लेकर लड़कियां और बुजुर्ग भी जीन्स पहनने लगे है। क्योंकि जीन्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती है। मार्केट में बहुत स्टाईलीश लुक वाली जीन्स आ गई हैं। जीन्स की सबसे खास बात यह होती है कि इसे बार-बार धोना नहीं पड़ता है। जीन्स भले ही हम सब लोग पहनते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिन्स का निर्माण हमारे लिए नहीं बल्कि मजदूरों के लिए किया गया था। इसके अलावा आपने गौर किया होगा कि जीन्स के पॉकेट पर छोटे छोटे बटन क्यों लगे होते हैं?

आपने हर ब्रांड की जीन्स की पॉकेट पर ऐसे छोटे-छोटे बटन देखे होंगे। ये बटन धातु से बने होते हैं। क्या आपने सोचा है कि जीन्स की पॉकेट पर ऐसा क्यों होता है? बता दें कि ये बटन लगाने के बाद जीन्स स्टाईलिश तो लगते हैं लेकिन ये स्टाईल के लिए नहीं होते हैं। दरअसल, जीन्स का निर्माण कोयले के खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए किया गया था। मेहनत का काम करने वाले मजदूरों के जीन्स की जेबें फटना आम समस्या थी। वह इसमें भारी समान रखते थे, जिससे जेबें फट जाती थीं।

जब काम करते वक्त कामगारों की जीन्स की जेबें फट जाती थीं तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो जाती थी। साल 1873 में जेकब डेव्हिस नाम के एक टेलर के दिमाग में इसी वजह से जीन्स की जेबों में बटन लगाने की तरकीब सूझी। जेकब तब लिव्हाईस कंपनी की जीन्स पहनते थे। इसके बाद उसने जीन्स के पॉकेट्स के किनारे धातु के बटन लगाए। इससे पॉकेट जीन्स से चिपककर रहती हैं और फटती नहीं हैं। इसके बाद से यह धातु के छोटे बटन जिन्स बनाने वाली हर कंपनियां लगाने लगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article