जापान में सत्तारूढ़ पार्टी चुनेगी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी, 15 सितंबर को बुलाई बैठक

जापान में सत्तारूढ़ पार्टी चुनेगी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी, 15 सितंबर को बुलाई बैठक

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद जापान की सत्तारूढ़ पार्टी 15 सितंबर के बाद आबे के उत्तराधिकारी का चुनाव करेगी। स्वास्थ्य कारणो से शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वो लंबे समय से बीमार चल रहे है इसके पहले भी आबे ने 2007 में भी अपने स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था।

उत्तराधिकारी का चुनाव 15 को
लंबे समय से बीमार चल रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजो आबे नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से सरकार को कोई समस्या हो. इससे पहले आबे ने 2007 में भी अचानक अपने स्वास्थ्य के कारण अपने पहले कार्यकाल से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की घोषणा के बाद अब जापान की सत्तारूढ़ पार्टी 15 सितंबर के आसपास प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी का चुनाव होगा।

प्रधानमंत्री रहने का इतिहास
आबे 2006 में 52 साल की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे ,लेकिन एक साल बाद ही स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वह पद से हट गए। इसके बाद दिसंबर, 2012 में आबे सत्ता में लौटे। आबे ने जापान के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास बनाया है। इससे पहले 2,798 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड इसाकु सातो के नाम था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article