गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द होंगे AIIMS से डिस्चार्ज

गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द होंगे AIIMS से डिस्चार्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत अब ठीक हो गई है। दिल्ली एम्स ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह कुछ समस्याओं को लेकर दिल्ली एम्स में भर्ती 18 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। 14 अगस्त को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद वह डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में चले गए थे लेकिन कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद 18 अगस्त को अमित शाह एम्स में भर्ती हुए थे। अमित शाह अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज कर रहे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article