खेल मंत्री यशोधरा राजे के छलके आंसू, विवेक सागर को देख हुई भावुक

खेल मंत्री यशोधरा राजे के छलके आंसू, विवेक सागर को देख हुई भावुक

भोपाल । हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कास्य पदक जीतकर 41 साल के सूखे को खत्म कर दिया । मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को भोपाल में टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि देने के साथ-साथ डीएसपी भी नियुक्त किया है । टोक्‍यो ओलिंपिक में ब्रांज मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर जब गुरुवार भोपाल आए तो राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साहित फैंस ने उन्हें कांधों पर उठा लिया।

मैडल को पहले मस्तक से लगाया
विवेक का स्वागत करने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी एयरपोर्ट आई। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तो उस वक्त भावुक हो उठी जब विवेक सागर ने टोक्यो ओलिंपिक में मिला ब्रांज मेडल उनके हाथ में सौंपा। खेल मंत्री ने ओलिंपिक मैडल को पहले अपने मस्तक से लगाया और फिर ब्रांज मैडल विवेक के गले में पहना दिया। उस वक्त उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं। भोपाल में सम्मान समारोह में विवेक के पिता रोहित प्रसाद, मां कमला प्रसाद भी भोपाल आ गए थे।

अगली बार स्वर्ण पदक
मंत्री ने जब विवेक सागर से पूछा गया कि क्या अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे, तो विवेक सागर ने कहा, हां, मैं मैडल का कलर चेंज करना चाहूंगा। खेल मंत्री ने खुशी व्यक्त की और तालियां बजाकर विवेक की बात का समर्थन किया। इसके बाद मिंटो हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विवेक सागर को सम्‍मानित किया। विवेक सागर को एक करोड़ रुपए से साथ डीएसपी भी नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article