/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cg-2.jpg)
बस्तर। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी छत्तीसगढ़ जिले के बस्तर में युवा वॉलिन्टियर के द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। युवा वॉलिन्टियरों के द्वारा अपनों का ध्यान कार्यक्रम के तहत् बुजुर्ग नागरिकों को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक करने और सोषल तथा फिजिकल दूरी का पालन करते हुए सैनेटाईजर का प्रयोग व समय-समय पर हाथ धुलाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
युवाओं द्वारा बस्तर के गांवों में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए घर-घर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने भी युवा वॉलिन्टियरों को जागरूकता कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us