कांग्रेस को झटका, हिमाचल में भी बनेगी बीजेपी की सरकार! ऑपरेशन लोटस एक्टिव

कांग्रेस को झटका, हिमाचल में भी बनेगी बीजेपी की सरकार! ऑपरेशन लोटस एक्टिव

Himachal Results 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (himachal assembly election 2022) की मतगणना जारी है, अबतक आए रूझानों के अनुसार राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस को बीजेपी का ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। जिसके बाद से कांग्रेस एक्टिव हो गई है। वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला शिमला जाने की तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस को डर है कि कहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त ना हो जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के ऑपरेशन लोटस को लेकर कांग्रेस अपने विधायकों को मोहाली में शिफ्ट कर सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिमला पहुंचने की तैयारी कर रहे है तो वही कांग्रेस ने विधायकों को रोकने के लिए AICC सचिवों की ड्यूटी लगाई है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस पार्टी के जीते हुए विधायकों को तोड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने नेताओं को शिमला पहुंचने और विधायकों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने आदेश दिया है। कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल और भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा को हिमाचल के विधायकों को मोहाली भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रियंका गांधी पहुंच रही शिमला।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के अलावा खुद प्रियंका गांधी विधायकों की निगरानी में लगी हुई है। संभावना है कि जल्द ही प्रियंका शिमला के लिए रवाना हो सकती है। आपको बता दें कि चुनाव परिणाम अभी पूरी तरह से सामने नहीं आए है। राज्य में मतगणना (himachal assembly election 2022) जारी है। परिणाम आने के बाद ही तय होगा की प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। दोपहर 12 बजे तक आए रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 28 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article