/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/kamalnath.jpg)
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर लंबी चर्चा हुई है।
बताया ये भी जा रहा है कि सीएम शिवराज और कमलनाथ के बीच उन विषयों को लेकर भी बातचीत हुई, जिनकी चर्चा विधानसभा सत्र के दौरान हो सकती है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 23 सितंबर तक चलेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us