कमलनाथ का बड़ा बयान- उपचुनाव में BJP 4 सीटें भी नहीं जीत सकती

कमलनाथ का बड़ा बयान- उपचुनाव में BJP 4 सीटें भी नहीं जीत सकती

भोपाल. उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक हुई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सभी विधानसभा प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद कमलनाथ ने बीजेपी के चुनाव जीतने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी चार सीटें भी जीत कर दिखा दें। कमलनाथ ने 20 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चार महीने में संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

इधर प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस ने एक पेन ड्राइव जारी कर दावा किया कि कमलनाथ सरकार के दौरान करीब 26 लाख किसानों का कर्जमाफ किया था। खुद सीएम कमलनाथ ने ये पेन ड्राइव जारी की और कहा कि बीजेपी को झूठ को बेनकाब करने के लिए ये पेन ड्राइव जारी की जा रही है।

दरअसल, ग्वालियर में तीन दिनों तक महासदस्यता अभियान के दौरान बीजेपी नेताओं ने किसान कर्जमाफी को झूठा करारा दिया था। बीजेपी का आरोप है कि किसान कर्जमाफी हुई ही नहीं, इसलिए कांग्रेस ने पेन ड्राइव जारी की। अब इस मसले पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार पलटवार की राजनीति शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article