/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/pm-modi.jpg)
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का निधन हो गया है। वसंतकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित थे। मिली जानकारी के अनुसार अपोलो अस्पताल ने कहा कि 10 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित वसंतकुमार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा कि निमोनिया की वजह से उन्हें CCU में रखा गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद COVID 19 की वजह से उनकी स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती गई और आज उनका निधन हो गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट पर लिखा कि लोकसभा सांसद एच वसंतकुमार जी के निधन से दुख हुआ। व्यापार और समाज सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी। उनके साथ मेरी बातचीत के दौरान, मैंने हमेशा तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके जुनून को देखा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।
राहुल गांधी ने जताया दुख
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में लिखा कि कन्याकुमारी के सांसद एच वसंतकुमार कोविड़ -19 के कारण असामयिक निधन की खबर से दुखी हूं। लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे दिलों में हमेशा रहेगी। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के सांसद एच वसंतकुमार के निधन पर दुख जताया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us