एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये 23 Apps

एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये 23 Apps

भोपाल: मोबाइल ऐप्स आपके लिए जितने सुविधाजनक होते हैं उतने ही खतरनाक भी होते जा रहे हैं। जी हां, डिजिटल के जमाने में जहां हमें मोबाइल ऐप्स से सुविधाएं मिलती है उसी प्रकार हमें इनसे काफी खतरा भी है। कैसे आइए जानते हैं..

हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐप्स ऐसी हैं जिन्हें मोबाइल में डाउनलोड़ करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मोबाइल ऐप्स से कई यूजर्स को चूना लग चुका है और ऐंड्रॉयड यूजर्स को एक बार फिर से साइबर एक्सपर्ट्स ने चोतावनी जारी करते हुए 23 मोबाइल ऐप्स को तुरंत हटाने की सलाह दी है। साइबर एक्पर्ट्स का कहना है कि इन खतरनाक ऐप्स को डाउनलोड करने पर आपका अकाउंट खाली हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी फ्लेसवेयर (fleeceware) ऐप्स हैं और इन ऐप्स ने गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है।

वहीं एक रिसर्चर ने अपने ब्लॉगपोस्ट में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गूगल के नए नियमों को भ्रामक मार्केटिंग डिस्प्ले कॉपी को पकड़ने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि इसमें कुछ कमियां भी हैं जो की कुछ खतरनाक कामों की अनुमति दे देते हैं।

किस तरह यूजर्स को चूना लगाते हैं ऐप्स

ये ऐप्स यूजर्स को कई तरीकों से चूना लगाते हैं। ये ऐप्स यूजर्स को फ्री ट्रायल के नाम पर अट्रैक्ट करते हैं या फिर स्पैम सब्सक्रिप्शन के नाम पर उन्हें डानलोड के लिए रिझा लेते हैं। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं देते कि सब्सक्रिप्शन कब खत्म होगा और उसके बाद कितना चार्ज लिया जाएगा।

दूसरे तरीकों की बात करें तो टर्म व कंडीशन को कुछ इस तरह प्रदर्शित करते हैं जिन्हें पढ़ना नामुमकिन होता है। एक्सपर्ट्स ने बताया, 'आपके एक बार साइन-अप करने से ही ढेर सारे ऐप्स को बिना अनुमति सब्सक्राइब कर दिया जाता है। कई बार यूजर्स को पता भी नहीं होता और सैकड़ों ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शुरू हो जाता है।'

अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स

साइबर एक्सपर्ट्स व रिसर्चर्स का कहना है कि अपने मोबाइल से इन 23 ऐप्स को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है, इन ऐप्स की लिस्ट जारी कर बताया है कि ये आपके फोन में होने से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

com.dev.palmistryastrology

com.dev.furturescope

com.fortunemirror

com.photogridmixer.instagrid

com.compressvideo.videoextractor

com.smartsearch.imagessearch

com.photoconverter.fileconverter.jpegconverter

com.recoverydeleted.recoveryphoto.photobackup

com.screenrecorder.gamerecorder.screenrecording

com.emmcs.wallpapper

com.wallpaper.work.application

com.gametris.wallpaper.application

com.tell.shortvideocom.csxykk.fontmoji

com.video.magiciancom.el2020xstar.xstar

com.itools.prankcallfreelite

com.isocial.fakechat

com.old.mecom.myreplica.celebritylikeme.pro

com.nineteen.pokeradar

com.pokemongo.ivgocalculatorcom.hy.gscanner

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article