आपकी जान बचाने के लिए दिया जाता है पेन के ढ़क्कन में छेद, जानिए

आपकी जान बचाने के लिए दिया जाता है पेन के ढ़क्कन में छेद, जानिए

पेन यानि कलम, कलम का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा। आप भले ही पढ़े लिखे क्यों ना हो लेकिन कलम का उपयोग जीवन में एक ना एक बात तो करना ही पड़ता है। हालांकि आज के डिजिटल युग में पेन का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। लेकिन कुछ जरूरी कामों के लिए आज भी कलम का उपयोग किया जाता है। आपने देखा होगा की पेन के कैप के ऊपर एक छेद दिया जाता है। क्या आपको पता है कि यह छेद क्यों दिया जाता है। शायद ही बहुत कम लोग होंगे जिन्हें इसके बारे में पता होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस छेद का संबध इंसान की जान से भी है। आइए बताते हैं आपको...

लोगों में क्या हैं अपधारणा

कई लोगों का मानना होता है कि पेन के कैप में दिया हुआ छेद पेन के बंद होते और खुलते समय वायु के दबाव को समान्य रखता है। लेकिन यह अवधारणा उन पेन के लिए है, जिनके ढक्कन दबाकर बंद किए जाते है। लेकिन जो पेन घुमाकर बंद होते है उन पेनों में यह बात फिट नहीं बैठती है। एक बात यह भी है कि लोगों का मानन है कि पेन के निप की इंक सूख नहीं जाए इसलिए पेन के केप में छेद दिया जाता है।

आपकी जान बचाने के लिए दिया जाता है छेद

पेन के केप में छेद देने का मुख्य कारण इंसान की जान से है। दरअसल, आपने कई बार देखा होगा की कुछ लोग पेन के ढक्कन को मुंह में डालनकर चबाने लगते है, ऐसा खास तौर पर बच्चे ज्यादा करते है। अगर ऐसे में पेन का ढक्कन मुंह में चला जाए तो यह आपकी मौत का करण बन सकता है, इसलिए पेन के ढक्कन में एक छेद दिया जाता है। अगर कोई बच्चा पेन के ढक्कन को निगल जाता है तो छेद के चलते जान जाने का खतरा कुछ हद तक कम हो जाता है, क्योंकि पेनों में यह छेद पेन के निचले भाग और ऊपर भाग में दोनों ओर होता है। ऐसे में सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको बता दें कि पेन के ढक्कन निगलने की खबर दुनिया में अभीतक नहीं आई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article