आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकली भर्ती, 14 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकली भर्ती, 14 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

image source : cgwcd.gov.in

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 18 पद, मिनी कार्यकर्ता के 01 पद और सहायिका के 34 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 53 रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2020 रखी गई हैं।

आवेदन के लिए ये है नियम
अवेदन करने वालों की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए और जिस आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आवेदन  किया कर रहे है अभ्यर्थी को उसी ग्राम का निवासी होना अनिवार्य रहेगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र केे नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास एवं सहायिका के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास रखी गई है।

जमा कर सकते है फॉर्म
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन दिवसो में जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article