Mizoram CM: ZPM नेता लालदुहोमा ने आज सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल से की मुलाकात

ZPM पार्टी के नेता लालदुहोमा ने आज सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज को 10:30 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की।

Mizoram CM: ZPM नेता लालदुहोमा ने आज सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल से की मुलाकात

Mizoram CM: विधानसभा चुनावों के नतीजों में जहां पर मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) पार्टी ने MNF को पछाड़कर जीत हासिल की है। वहीं पर ZPM पार्टी के नेता लालदुहोमा ने आज सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसे लेकर आज बुधवार को 10:30 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की। बता दें, जीत के बाद सीएम के पद पर नाम लगभग तय हो गया है।

ZPM के प्रबल दावेदार है लालदुहोमा

आपको बताते चलें, मिजोरम में जीत के नतीजों के बाद ZPM की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा तय है तो वहीं पर बीते दिन मंगलवार को दावेदार लालदुहोमा ने अपने घर पर विधायक दल की बैठक रखी थी। जिसके बाद अब सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। संभावना है कि, लालदुहोमा 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें।

चुनाव के नतीजों में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।

जानें ZPM कैसे बनी पार्टी

आपको बताते चलें, 2018 में ZPM ने इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं। इसके बाद चुनाव आयोग (ECI) ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में पार्टी को रजिस्टर्ड किया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, 2019 में गठबंधन से बाहर हो गई थी और बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे ZPM नाम दिया गया। इसके साथ ही इन पार्टियों में गठबंधन हुआ था जहां पर मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें

Ravi Bishnoi: क्या टी20 वर्ल्ड कप में चहल का पत्ता काटेंगे रवि बिश्नोई, जानें इस रिपोर्ट में

MP New CM Face: सीएम पद को लेकर शिवराज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

MP News: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Rajasthan New CM: BJP में CM पद की दौड़ शुरू, वसुंधरा राजे के नाम पर हलचल तेज

“RIZZ” Word of the Year 2023:”RIZZ”किया गया वर्ड ऑफ द ईयर घोषित,जानिए क्या है इसका अर्थ

Mizoram CM, ZPM Leader, Lalduhoma, Mizoram Results

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article