Analogue Paneer On Zomato: जोमैटो पर एनालॉग पनीर बेचने का आरोप, जानें आपकी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक?

Analogue Paneer On Zomato: जोमैटो पर एनालॉग पनीर बेचने का आरोप लगा है। आईए जानते हैं ये पनीर कितना खतरनाक है।

Analogue Paneer on Zomato

Analogue Paneer On Zomato: आज के समय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का ट्रेंड काफी चल रहा है। बढ़ती ऑनलाइन फूड डिलीवरी और रेस्तरां के खाने पर निर्भरता के बीच, 'एनालॉग पनीर' को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। बता दें, एनालॉग पनीर नकली होता है। ये वनस्पति के तेल से बना होता है। ऐसे में गुरुग्राम के एक युवक ने जोमैटो पर एनालॉग पनीर बेचे जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। आइए जानते हैं एनालॉग पनीर क्या है और ये कितना हानिकारक है। 

वनस्पति तेल और सिंथेटिक चीजों से बना पनीर

[caption id="attachment_764104" align="alignnone" width="933"]Analogue Paneer एनालॉग पनीर वनस्पति तेल, स्टार्च और सिंथेटिक चीजों से बनता है।[/caption]

एनालॉग पनीर नकली होता है, ये दूध से नहीं बनता है। एनालॉग पनीर को बनाने के लिए वनस्पति तेल, स्टार्च और अन्य सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह असली पनीर जैसा ही दिखता है। साथ ही इसका स्वाद भी असली पनीर जैसा होता है। हालांकि इसमें दूध के पोषक तत्व नहीं होते हैं। यह असली पनीर की तुलना में आधी कीमत पर मिलता है। 

क्यों है एनालॉग पनीर हानिकारक?

[caption id="attachment_764105" align="alignnone" width="932"]Analogue Paneer Side effects एनालॉग पनीर से डायबिटीज का खरता बढ़ सकता है।[/caption]

एनालॉग पनीर में ट्रांस फैट होता है। ये ट्रांस फैट खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। लंबे समय तक इस पनीर को खाने से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ सकती है। ये इन्फ्लेमेशन कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

असली या नकली पनीर, कैसे पहचानें?

असली पनीर में दूध की खुशबू होती है। वहीं नकली पनीर रबड़ जैसा हो सकता है, इसमें से दूध की महक नहीं आती है। असली पनीर दबाने पर शेप में रहता है, जबकि नकली पनीर दबाने पर टूट जाता है। पनीर की पहचान करने के लिए उसे उबालकर ठंडा करें और उसमें आयोडीन डालें। यदि पनीर का रंग नीला हो जाए तो इसमें स्टार्च मिला है, यह नकली पनीर है। वहीं असली पनीर ब्राउन होकर हल्का टूट सकता है। इसके अलावा नकली पनीर ज्यादा पानी छोड़ सकता है और रबड़ जैसा खिंच जाता है। 

क्यों देना पड़ सकता है जुर्माना? 

भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के अनुसार, सिंथेटिक पनीर पर 'नॉन-डेयरी' प्रोडक्ट का लेबल लगाया जाना चाहिए। यदि सिंथेटिक पनीर पर ये लेबल ना लगा हो तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा। और इसके लिए जुर्माना देना पड़ेगा।

Malai Broccoli Recipe: हल्की भूख शांत करने के लिए अपनाएं ये टेस्टी-हेल्दी ऑप्शन, पाचल से लेकर कैंसर में करती है मदद

Malai Broccoli Recipe

Malai  Broccoli Recipe: यदि आप हल्की भूख लगने पर स्नेक्स या अन्य अनहेल्दी विकल्पों को चुनते हैं, तो मलाई ब्रोकली एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकती है। ये हेल्दी और टेस्टी डिश आपका मूड बूस्ट कर देगी और आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी पहुंचाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article