इंसानों की भूख मिटाने मारे जाएंगे 200 निर्दोष हाथी: भूख की वजह से तड़प रहे लोग, इस देश के हालात जान चौंक जाएंगे आप

Zimbabwe Elephant Culling: अफ्रीकी देश इस समय भयंकर सूखे की मार झेल रहे हैं। जिम्बॉब्वे की बात की जाए तो अभी वहां 40 सालों का सबसे भयानक

Zimbabwe Elephant Culling

Zimbabwe Elephant Culling

Zimbabwe Elephant Culling: अफ्रीकी देश इस समय भयंकर सूखे की मार झेल रहे हैं। जिम्बॉब्वे की बात की जाए तो अभी वहां 40 सालों का सबसे भयानक सूखा पड़ा है। इस भयंकर सूखे के कारण फसल हो नहीं रही है। इससे वहां के रहने वाले लोग भूख से तड़प रहे हैं।

इंसानों का पेट भरने के लिए सरकार ने इंसानों को मांस खिलाने के लिए 200 हाथियों को मारने का आदेश (Zimbabwe Elephant Culling) दे दिया है। आपको बता दें कि ये खासकर ये आदेश उन समुदायों के लिए है जो भयानक भूख से तड़प रहे हैं।

publive-image

इस बात का खुलासा जिम्बॉब्वे की वाइल्डलाइफ अथॉरिटी ने किया है। जिम्बॉब्वे में चार दशकों का सबसे भयानक सूखा अभी फैला हुआ है। सूखे के कारण फसलें खत्म हो जाने के कारण वहां के निवासियों के पास खाने को नहीं है, इसलिए यहां की वाइल्डलाइफ अथॉरिटी ने फैसला किया है कि वो 200 हाथियों (Zimbabwe Elephant Culling) को मारेंगे और उनके मांस को इंसानों को खाने के लिए दिया जाएगा। आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

https://twitter.com/WeArePindula/status/1836004566078509209

भुखमरी में हालात हो रहे खराब

जिम्बाब्वे में भुखमरी और सूखे की विकट स्थिति के कारण जानवरों (Zimbabwe Elephant Cull) के शिकार में बढ़ोतरी हो रही है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि देश की लगभग आधी आबादी भुखमरी की चपेट में है। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे पार्क एवं वाइल्डलाइफ अथॉरिटी के प्रवक्ता तिनशे फरावो ने पुष्टि की है कि सरकार ने 200 हाथियों को मारने का प्लान बनाया है।

publive-image

यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि भोजन की गंभीर कमी को पूरा किया जा सके और लोगों का पेट भरा जा सके। जानवरों की हत्या को लेकर यह फैसला विवादास्पद है और इससे वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ी हैं, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि जीवों के अस्तित्व पर भी संकट पैदा कर सकता है।

publive-image

यह भी पढ़ें- बच्चों के लंच में नूडल्स की जिद्द होगी पूरी: उनके लिए तैयार करें कर्नाटक स्टाइल पुदीना सेवइयां, रेफ्रेशिंग स्वाद के साथ

नामीबिया में मारें गए कई हाथी (Zimbabwe Elephant Culling)

जानकारी की मानें तो पिछले महीने नामीबिया में भी 83 हाथियों (Elephant Population Control) को मारकर उनका मांस भूखे इंसानों को खिलाया गया था। जिम्बाब्वे की तरह नामीबिया (Elephant News) में भी भुखमरी की समस्या को कम करने की कोशिश की गई थी। अफ्रीका के पांच प्रमुख इलाकों—जिम्बाब्वे, जांबिया, बोत्सवाना, अंगोला, और नामीबिया में 2 लाख से ज्यादा हाथी रहते हैं, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हाथियों की आबादी का हिस्सा हैं।

publive-image

हालांकि, अफ्रीका में हाथियों की संख्या काफी बड़ी है, लेकिन इनकी हत्या और शिकार को लेकर पर्यावरणविद और वन्यजीव संरक्षण संगठन चिंतित हैं, क्योंकि यह हाथियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर सकता है और पारिस्थितिकीय संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

publive-image

मारने से रहती है हाथियों आबादी कंट्रोल (Zimbabwe Elephant Culling)

जिम्बाब्वे पार्क और वाइल्डलाइफ अथॉरिटी (Wildlife Management) के प्रवक्ता तिनाशे फरावो ने कहा कि हाथियों को मारने से उनकी आबादी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जिससे जंगलों में भीड़ कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि देश के जंगलों की क्षमता केवल 55,000 हाथियों को संभालने की है, जबकि इस समय 84,000 से अधिक हाथी वहां मौजूद हैं।

publive-image

तिनाशे के अनुसार, 200 हाथियों को मारना आबादी के संतुलन के लिए आवश्यक है और इसका प्रभाव हाथियों की कुल संख्या पर बहुत कम होगा, इसे "समंदर में से एक बूंद निकालने" जैसा बताया गया है। हालांकि, यह तर्क विवादास्पद है, क्योंकि वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की हत्या को लेकर नैतिक और पर्यावरणीय चिंताएं लगातार बनी हुई हैं।

publive-image

यह भी पढ़ें- अगर आप भी बनना चाहते हैं फ्लाइट अटेंडेंट: तो पढ़ लें अजीबो-गरीब मेमो, अंडरगारमेंट्स को लेकर एयरलाइंस ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article