प्रियंका गांधी दे सकती है कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा!

प्रियंका गांधी दे सकती है कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा! Zeeshan Haidan demands Priyanka Gandhi's resignation vkj

प्रियंका गांधी दे सकती है कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा!

देश के पांच राज्यों में हुए विधनसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यूपी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों ने सोनिया गांधी के आदेश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच अब पार्टी में प्रियंका गांधी के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य जीशान हैदर ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के इस्तीफे की मांग की है। जीशान हैदर ने पत्र में कहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्य पार्टी अध्यक्ष के साथ प्रभार को भी इस्तीफा देने की परंपरा रही है। हार का ठिकरा प्रदेश अध्यक्ष पर फोड़ना ठीक नहीं है।

इस्तीफा देने की रही परंपरा

जीशान हैदन ने कहा है कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और प्रभारी दिग्विजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ठीक उसी तरह साल 2017 में चुनाव हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी इस्तीफा दिया था। इसी लिहाजा से प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी महासचिव को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी से निष्कासित जीशान

जीशान ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा है कि प्रियंका गांधी के प्रभारी रहने पर भी उनकी पुरानी टीम एक्टिव रही जिसकी वजह से 387 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हुई है। आपको बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही जीशान लगातार प्रियंगा गांधी पर हमला बोलते आए है। यह भी बता दें कि कांग्रेस ने जीशान को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article