Zealandia New Continent: वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का 8वां महाद्वीप ‘ज़िलैंडिया’, जारी हुआ नया नक्शा

Zealandia New Continent: अबतक कोई अगर आपसे पोछता था कि दुनिया में कितने महाद्वीप हैं, तो शायद आप सात कहते होंगे. लेकिन वैज्ञानिकों ने अब...

Zealandia New Continent: वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का 8वां महाद्वीप ‘ज़िलैंडिया’, जारी हुआ नया नक्शा

Zealandia New Continent: अबतक कोई अगर आपसे पोछता था कि दुनिया में कितने महाद्वीप हैं, तो शायद आप सात कहते होंगे. लेकिन वैज्ञानिकों ने अब 8वें महाद्वीप को खोज लिया है. इसलिए अब दुनिया में सात नहीं, बल्कि आठ महाद्वीप है.

बता दें कि लगभग 375 वर्षों के बाद, भूवैज्ञानिकों ने एक ऐसे महाद्वीप की खोज की है जो अब तक दुनिया से छिपा हुआ था। इस महाद्वीप का नाम जीलैंडिया है जो लगभग 94 फीसदी समुद्र के नीचे है। जबकि 6 फीसदी हिस्सा पानी के बाहर है, जिसमें न्यूजीलैंड और छोटे द्वीप मौजूद हैं।

नई खोज से लोग हैं आश्चर्यचकित

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने जीलैंडिया महाद्वीप का नया मैप जारी किया है। इसे नए महाद्वीप के बारे में पता लगाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह महाद्वीप गोंडवाना नामक एक सुपर कॉन्टिनेंट का हिस्सा था।

जीलैंडिया करीब 10.5 करोड़ साल पहले गोंडवाना से अलग हुआ था। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के बाद इस नई खोज ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

वैज्ञानिकों ने जारी किया नया मैप

रिपोर्ट के अनुसार, जीलैंडिया 1.89 मिलियन वर्ग मील (4.9 मिलियन वर्ग किमी) का एक विशाल महाद्वीप है, यह मेडागास्कर से लगभग छह गुना बड़ा है। बता दें कि इसकी खोज साल 2017 में ही की गयी थी लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने इसका नया मैप जारी किया है।

दरअसल, साल 2017 में भूवैज्ञानिकों का एक ग्रुप तब चर्चा में आ गया जब उन्होंने आठवें महाद्वीप की घोषणा की थी।

कई खुलासे होने की उम्मीद

न्यूज़ीलैंड क्राउन रिसर्च इंस्टीट्यूट जीएनएस साइंस के भूविज्ञानी एंडी टुलोच (जो ज़ीलैंडिया की खोज करने वाली टीम का हिस्सा थे) कहते हैं कि यह इस बात का उदाहरण है कि किसी बहुत ही स्पष्ट चीज़ को उजागर करने में कितना समय लग सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जीलैंडिया का अध्ययन करना हमेशा से कठिन रहा है। वैज्ञानिक अब समुद्र तल से लाए गए चट्टानों के नमूनों का अध्ययन कर रहे हैं। जिससे और कई खुलासे होने की उम्मीद है। बता दें कि इस महाद्वीप की खोज सबसे पहले साल 1642 में डच नाविक एबेल तस्मान ने किया था। हालांकि वह इस महाद्वीप तक पहुंच नहीं पाए थे।

ये भी पढ़ें:

Ease My Trip: “गोल्डन भारत ट्रैवल सेल” में पाइए ट्रैवल पैकेज में अविश्वसनीय छूट

Gandhi Jayanti Quotes IN Hindi: आपके जीवन की दिशा बदलने वाले ये हैं गाँधी जी के कुछ प्रभावशाली विचार

Places To Visit In Varanasi: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर वाराणसी में घुमने का सोच रहे हैं, तो जरुर जाएं इन 6 जगहों पर

Best Places In Pachmarhi: प्रकृति प्रेमियों में लोकप्रिय हैं पचमढ़ी की ये 5 सबसे खूबसूरत जगहें, जानें क्या है यहां खास

Womens Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण का ऐतिहासिक बिल अब बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Zealandia New Continent, New Continent Discovered, duniya ka athvan mahadvip, duniya ka athvan mahadvip kounsa hai, zealandia Continent, New Continent found

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article