YouTube Music: यूट्यूब का धांसू फीचर्स लॉन्च, गहरी नींद में जाते ही म्यूजिक हो जाएगा बंद!

YouTube Music: पनी ने यूट्यूब म्यूजिक पर यूजर के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए थे। कंपनी ने यूजर के लिए Sleep Timer फीचर को पेश किया था...

YouTube Music: यूट्यूब का धांसू फीचर्स लॉन्च, गहरी नींद में जाते ही म्यूजिक हो जाएगा बंद!

YouTube Music: म्यूजिक का शौक हर दूसरे यूजर को होता है। यूजर अपने दिमाग को फ्रेश करने के लिए, पार्टी के लिए और कई यूजर को तो सोने से पहले म्यूजिक सुकून देता है। अगर आप भी म्यूजिक के दीवाने हैं और गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (YouTube Music) का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

फीचर का नाम स्लीप टाइमर

हाल ही में कंपनी ने यूट्यूब म्यूजिक पर यूजर के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए थे। कंपनी ने यूजर के लिए Sleep Timer फीचर को पेश किया था। कंपनी का फीचर को लेकर दावा है कि यूजर को चैन की नींद लेने में म्यूजिक परेशानी नहीं बनेगा।

यह भी पढ़ें: Go First financial crisis: दिवालिया होने के कगार पर गो फर्स्ट एयर, जानिए इससे पहले कितनी एयरलाइंस हो चुकी है बंद

गहरी नींद में जाते ही बंद होगा म्यूजिक

म्यूजिक सुनते हुए अगर नींद लेने के आदी हैं तो ये फीचर यूजर के बेहद काम का हो सकता है। यूजर कान में लगे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकेगा। गहरी नींद में पहुंचने पर म्यूजिक को बंद किया जा सकेगा। आइए जानते हैं, YouTube Music का Sleep Timer फीचर कैसे काम करेगा।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का वर्जन अपडेटेड होना चाहिए। उसके बाद YouTube Music app को ओपन करना होगा। यहां म्यूजिक सुनते हुए overflow menu बटन पर क्लिक करना होगा। मेन्यू में आपको नया फीचर New Sleep Timer ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद यूजर अपने स्लीपिगं टाइम के हिसाब से टाइम को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Entertainment: फिल्म शूटिंग के दौरान चोटिल हुआ साउथ सुपरस्टार, शूटिंग से लिया ब्रेक

टाइमर इतने समय के लिए लगा सकते है

यूजर को नए फीचर में 5 से 60 मिनट तक के टाइमर का ऑप्शन मिलता है। म्यूजिक सुनते हुए यूजर को कितनी देर में नींद आएगी इसके हिसाब से यूजर एक सही टाइम को चुन सकता है। इस मेन्यू में कान में बज रहे म्यूजिक के खत्म होने पर रोकने के लिए pause playback का भी ऑप्शन मिलता है। टाइमर के एंड होने पर यूजर के कानों में बज रहा म्यूजिक बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:  

IPL 2023: ‘यह मेरा आखिरी आईपीएल….’, धोनी ने ये क्या बोल दिया

JioDive VR: जियो ने लॉन्च किया हेडसेट, घर में IPL देखने पर मिलेगा स्टेडियम जैसा अनुभव

Tu Jhoothi Main Makkar OTT: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज, जाने कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article