Youtube Channel Banned in India: भारत सरकार ने बैन किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तानी चैनल भी हैं शामिल

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये 16 यूट्यूब चैनल लोगों के बीच गलत खबरें प्रसारित कर रहे थे। इन चैनल्स पर धार्मिक वैमनस्य पैदा करने वाले कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। जिसकी वजह से धार्मिक व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इनमें से कुछ चैनल्स पर लॉकडाउन से जुड़ी झूठी खबरों के जरिए लोगों को गुम

Youtube Channel Banned in India: भारत सरकार ने बैन किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तानी चैनल भी हैं शामिल

Youtube Channel Banned in India: पिछले दिनों भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने YouTube Channels के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 22 चैनल्स पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं एक बार फिर से सरकार ने कुछ चैनल्स के खिलाफ कड़ा उठाया है और एक साथ 16 न्यूज चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए YouTube Channels की लिस्ट में केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी चैनल्स भी शामिल हैं।

मंत्रालय का बयान

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'यह देखा गया कि इन चैनलों का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों, देश में सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामलों पर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए किया गया था। किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं दी थी।'

आखिर क्यों लिया ये फैसला

केंद्र सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 16 यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। आईबी मंत्रालय ने यह फैसला ​इसलिए है क्योंकि ये 16 चैनल्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के दोषी है। इसमें 16 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल हैं और इन्हें IT नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके बैन किया गया है।

गलत खबरें फैला रहे थे ये चैनल्स

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये 16 यूट्यूब चैनल लोगों के बीच गलत खबरें प्रसारित कर रहे थे। इन चैनल्स पर धार्मिक वैमनस्य पैदा करने वाले कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। जिसकी वजह से धार्मिक व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इनमें से कुछ चैनल्स पर लॉकडाउन से जुड़ी झूठी खबरों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी। इनमें कहा गया है कि भारत में जल्द ही लॉकडाउन लगने वाला है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। इसके बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा कि इन चैनल्स को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article