भोपाल सेंट्रल जेल में खूनी खेल: भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, परिजन ने शव रख रोड किया जाम

Bhopal News: भोपाल सेंट्रल जेल में खूनी खेल: भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, परिजन ने शव रख रोड किया जाम

भोपाल सेंट्रल जेल में खूनी खेल: भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, परिजन ने शव रख रोड किया जाम

हाइलाइट्स

  • आपसी रंजिश में की गई चाकूबाजी
  • भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर खूनी खेल
  • लिंक रोड नंबर दो पर शव रख किया जाम

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आई है, जहां सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बता दें कि घटना बीते दिन शुक्रवार देर रात की है। दरअसल, दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने लिंक रोड नंबर दो पर शव रख किया जाम

परिजनों ने लिंक रोड नंबर दो (Bhopal News) पर शव को रखकर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस - प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश की। जाम लगाए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

उन्होंने पुलिस को 2 और आरोपियों के नाम बताए हैं। इन पर नामजद FIR चाहते हैं। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनके पिता का 10 साल पहले निधन हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: MP Board Ruk Jana Nahi Exam Date 2024: 10वीं-12वीं की रुक जाना नहीं परीक्षा होगी इस दिन, स्टूडेंट्स का बचेगा साल

आपसी रंजिश में की गई चाकूबाजी

सुरेंद्र कुशवाहा पंचशील नगर का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना को 4 आरोपियों ने अंजाम दिया है, जो कि टीटी नगर इलाके (Bhopal News) के पंचशील नगर के रहने वाले हैं। गांधी नगर पुलिस ने देर रात 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया।  फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि मृतक पैरोल पर बाहर आए अपने दोस्त को छोड़ने जेल आया था। तभी दोनों गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी शुरू हो गई। मृतक का नाम सुरेंद्र कुशवाह है।

सेंट्रल जेल के गेट पर खूनी खेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पैरोल पर बाहर आए अपने दोस्त को छोड़ने जेल पहुंचा था। इस दौरान जेल से छोड़ने के बाद जब वह बाहर आया तो उस पर चाकू से हमला किया गया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

ये खबर भी पढ़ें: MP Board Original Marksheet 2024: 10वीं 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article