Youth Congress President MP : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इन दो नेताओं का निर्वाचन किया रद्द

भोपाल। यूथ कांग्रेस चुनाव में बीजेपी नेताओं की एंट्री से बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि Youth Congress President MP यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने हर्षित सिंघई और उमंग शर्मा का चुनाव रद्द कर दिया है। इन दोनों नेताओं पर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार उमंग शर्मा ने सिवनी जिला अध्यक्ष और हर्षित सिंघई ने जबलपुर उत्तर विधानसभा से नामांकन भरा था।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन की थी
जानकारी के अनुसार दोनों ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन की थी और दोनों नेता हर्षित सिंघई और उमंग शर्मा सिंधिया समर्थक बताया जा रहे है। मप्र युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में शामिल हुए सिंधिया समर्थक भाजपा नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने निष्काषित किया है।