MP News : युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP News : युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार Youth Congress President Vikrant Bhuria arrested by Bhopal Police vkj

MP News : युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। भूरिया पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज भोपाल पुलिस विक्रांत भूरिया को बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और ट्रेन को रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भूरिया ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सदन एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया था। साथ ही कई कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए थे। इसी को लेकर भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article