Youth Congress Elections 2020 : युवा कांग्रेस के गठन की तैयारी तेज, 28 नवंबर को दिया जाएगा चुनाव चिन्ह
भोपाल। उपचुनाव के नतीजों के बाद युवा कांग्रेस Youth Congress Elections 2020 के गठन की तैयारी तेज हो गई है। इस चुनाव का युवा कांग्रेस ने कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें 24 और 25 नवंबर को नॉमिनेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही 26 नवंबर को स्क्रूटनी और ऑब्जेक्शन होगा। इसके बाद 28 नवंबर को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। बता दें युवा कांग्रेस के चुनाव 7 साल बाद कराए जा रहे हैं।
इसके पहले मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस का चुनाव अगस्त 2013 में हुआ था। इस चुनाव में कुणाल चौधरी निर्वाचित हुए थे। इसके बाद लगातार उनका कार्यकाल बढ़ता जा रहा है। अब आगर से विधायक एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव तथा एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने दावेदारी की है।