Advertisment

प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान योगेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुयी है ।

उन्होंने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने इंगित किया है कि वह प्रेम प्रसंग में विफल होने की वजह से आत्महत्या कर रहा है।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के परथला गांव के पास आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल में भेज दिया है ।

Advertisment

एक अन्य मामले में पुलिस ने बताया कि बादलपुर गांव के पास मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें