MP Sagar में युवक के साथ जमीन पर पटककर बेरहमी से मारपीट, सामने आई Crime की ये बड़ी वजह

MP Sagar Crime: मोतीनगर थाना क्षेत्र में रामबाग मंदिर तिराहे के पास युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, तीन आरोपी गिरफ्तार

MP Sagar में युवक के साथ जमीन पर पटककर बेरहमी से मारपीट, सामने आई Crime की ये बड़ी वजह

   हाइलाइट्स

  • पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट
  • गालीगलौज को लेकर हुआ था विवाद
  • वीडियो 13 मार्च का बताया जा रहा है

सागर। MP Sagar Crime: सागर में एक युवक को बेहरमी से पीटा जा रहा है। युवक चिल्‍ला रहा है, लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आ रहा।

कुछ लोग उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीट रहे हैं। इसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाए।

इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सागर के मोतीनगर थाना (MP Sagar Crime) क्षेत्र में रामबाग मंदिर तिराहे के पास युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

   गालीगलौज को लेकर विवाद

MP Sagar Crime

बताया जा रहा है कि वीडियो 13 मार्च का बताया जा रहा है। जिसमें बड़ा बाजार के रहने वाले मयंक भट्‌ट के साथ कुछ लोग मारपीट (MP Sagar Crime) कर रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चंदेल, दीपक रजक और दीपेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

संबंधित खबर:Sagar की हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी में Students का Protest, इन मांगों को लेकर अड़े छात्र कुलपति की कार के आगे लेटे

आरोपी का पड़ोसी है पीड़ित

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक मयंक भट्‌ट का पड़ोसी है। पुलिस ने थाने (MP Sagar Crime) लाकर आरोपियों से पूछताछ की।

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्‍होंने बताया कि मयंक भट्‌ट गालीगलौज कर रहा था। जिसको लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article