Advertisment

आगरा में युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

आगरा, 14 जनवरी (भाषा) आगरा में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक युवक ने कोरोसिन का तेल डालकर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने युवक को आग से बचाया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

Advertisment

थाना नाई की मंडी के निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि झुलसे युवक अमित कुशवाह को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक है। पुलिस युवक से आग लगाने के कारण जानने का प्रयास करेगी।

उन्होंने बताया कि युवक दोपहर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। उन्होंने बताया कि युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के बाहर खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया, लेकिन तब तक युवक झुलस चुका था।

उन्होंने बताया कि युवक को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक खुद को कमला नगर का रहने वाला बता रहा है।

Advertisment

भाषा सं अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें