नई दिल्ली। इन दिनों सिर्फ 10 सेकंड की एक वीडियो काफी चर्चाओं में है। कारण है इसकी कीमत। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस 10 सेकंड की इस वीडियो की कीमत 48 करोड़ रूपये से ज्यादा है। लोग जानना चाहते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि हाल ही में खरीदी गई इस वीडियो की कीमत इतनी ज्यादा क्यो है।
पिछले साल इस वीडियो को बनाया गया था
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मियामी के निवासी पाब्लो रोड्रिगोएज फ्राइले ने पिछले साल एक वीडियो बनाया था जिसे 67,00 डॉलर, यानी इसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करें तो करीब 49.23 लाख रूपये में इस वीडियो को बनाया गया था। जिसे पिछले हफ्ते 6.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48.47 करोड़ रूपये में खरीद लिया गया है। भारी रकम में खरीदे गए इस वीडियो की चर्चा हर जगह हो रही है।
क्या है इस वीडियो में
इस वीडियो को कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है। जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक मैदान में औंधे मुंह गिरे हुए दिखाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति के शरीर पर कई मैसेज लिखे गए हैं। ट्रंप के सामने कई लोग टहलते हुए दिख रहे हैं।
इतना महंगा क्यों है ये वीडियो
पहली बार इस डिजिटल वीडियो को खरीदने के लिए क्रिप्टोकरंसी का यूज किया गया है। साथ इसे ब्लॉकचेन से वेरीफाई भी किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो में एक डिजिटल सिग्नेचर भी है ताकि इसके अगले मालिक का पता चल सके। आसान भाषा में कहें तो इस डिजिटल वीडियो की चोरी नहीं हो सकती।
निवेश के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है
वहीं वीडियो में ऑनलाइन निवेश के लिए Non-Fungible Token का इस्तेमाल किया गया है। इस खास तकनीक का इस्तेमाल ऑनलाइन निवेश के लिए किया जाता है। NFT के बाजार में आने के बाद इससे करीब 86.3 मिलियन डॉलर का उछाल आया है।