/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ीाूब-28.jpg)
मुंबई। पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर Yo Yo Honey Singh उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाकर काफी देर समझाया भी। पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’
शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा Yo Yo Honey Singh का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। गौरतलब है कि हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे।
तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया। अदालत में तलवार का पक्ष Yo Yo Honey Singh संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us