Advertisment

येदियुरप्पा ने विभागों के पुन: आवंटन पर नहीं की कोई टिप्पणी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बेंगलुरु, 15 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य का दौरा करने के बाद वह मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए सात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने विभागों के पुन: आवंटन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisment

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अमित शाह के दौरे के बाद विभाग आवंटित करने की योजना है... अगर संभव हुआ तो हम इसे पहले करेंगे।’’

विभागों के पुन: आवंटन के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमित शाह कल आ रहे हैं, उनके साथ मैं भद्रावती जाऊंगा और वहां से हम वापस बेंगलुरु आएंगे और फिर उसके अगले दिन हम बेलगावी जाएंगे।’’

शाह 16 और 17 जनवरी को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह शिमोगा, बेलगावी, बागलकोट और बेंगुलरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने 17 महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार करते हुए सात नए मंत्रियों को शामिल किया जबकि आबकारी मंत्री एच. नागेश को कैबिनेट से बाहर किया गया। विस्तार के दौरान मंत्री बनने की इच्छा रखने वाले कुछ विधायकों को पद नहीं मिलने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की।

भाषा निहारिका नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें