Yearly Horoscope 2022 : तुला राशि के जीवन में आएगा नया मोड़, 2022 लाएगा कुछ खास, क्लास वन कार खरीद सकते हैं

Yearly Horoscope 2022 : तुला राशि के जीवन में आएगा नया मोड़, 2022 लाएगा कुछ खास, क्लास वन कार खरीद सकते हैं yearly-horoscope-2022-a-new-twist-will-come-in-the-life-of-libra-2022-will-bring-something-special-you-can-buy-a-class-one-car

Yearly Horoscope 2022 : तुला राशि के जीवन में आएगा नया मोड़, 2022 लाएगा कुछ खास, क्लास वन कार खरीद सकते हैं

नई दिल्ली। नया साल हर किसी के Yearly Horoscope 2022 लिए कुछ न कुछ नया लेकर आने वाला है। नए साल का मूलांक 6 है। सभी चाहते हैं उनके जीवन में प्यार, पैसा, परिवार के साथ—साथ अपना घर भी हो। उन्हें नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिले। तो आइए जानते हैं पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के गणित तुला राशि के जातकों के लिए क्या खास लेकर आए हैं नए साल में।

तुला राशि का स्वभाव —
तुला राशि, राशि चक्र की सातवीं राशि है। चित्रा नक्षत्र के अंतिम दो चरण, स्वाति नक्षत्र के चारों चरण तथा विशाखा नक्षत्र के प्रथम तीन चरण मिलकर तुला राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि की आकृति तराजू लिए पुरुष जैसी होती है। इसका स्वभाव चर है। तुला राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है,गुण राजसी है जाति शुद्र है। यह दिन में बलि होती है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में वस्ति और चर्म पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक विचारशील पढ़ने की रुचि वाले जिज्ञासु राजनीति में कुशल तथा अपना कार्य सिद्ध करने में दक्ष होते हैं। ये अकारण क्रोध करने वाले, मधुर भाषी, दयालु, चंचल नेत्रों वाले, व्यापार में चतुर, देवताओं का पूजन करने वाले, परदेश वासी तथा मित्रों के प्रिय पात्र होते हैं। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और शनि इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

कन्या राशि Yearly Horoscope 2022 : क्या नया साल आपको दिलाएगा अपना घर, क्या कहते हैं कन्या राशि के तारे

नए साल में ग्रह की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे तथा 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे तथा 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

तुला के लिए कैसी होगी नए साल की शुरुआत —
तुला राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए अप्रैल 2022 तक का समय अत्यंत उत्तम है। यह शब्द में इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं। अप्रैल 2022 के बाद 29 शब्दों की मात्रा बढ़ जाएगी तथा मई और जून के महीने में उनको थोड़ी परेशानी आ सकती है अक्टूबर माह के उपरांत जनता में उनकी मान मर्यादा बढ़ेगी।

सिंह राशि Yearly Horoscope 2022 : इच्छा शक्ति से नए साल में जरूर मिल सकता है घर, इन उपायों से राह होगी आसान

धन उपार्जन -
जनवरी से अप्रैल तक तुला राशि के जातकों को लगातार धन मिलता रहेगा। अप्रैल के उपरांत उनके खर्चों में भारी वृद्धि होगी। इस समय अगर वह कर्मचारी हैं तो ऐसा कार्य मिल सकता है जिसमें धन आने की संभावना अल्प हो। मई के महीने से गलत रास्ते से अल्प धन आने की संभावना है। अगस्त और सितंबर के महीने में आपको धन लाभ होगा।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

कैरियर-
अप्रैल जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच तक आपका कैरियर स्थिर रहेगा। अर्थात आप जैसे स्थान पर हैं वैसे ही स्थान पर रहेंगे। अगर आप किसी कार्यालय में कर्मचारी हैं तो अप्रैल के बाद आपकी सीट बदल सकती है या स्थान बदल सकता है। समय आपको सावधान रहना चाहिए और किसी अधिकारी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

उपाय -

आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

कर्क राशि Yearly Horoscope 2022 : नए साल में अप्रैल से खुलेगी किस्मत, इस महीने बनेंगे अपना घर बनने के योग

भाग्य-
इस वर्ष भाग्य आपका बहुत साथ नहीं देगा। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना होगा। अप्रैल के महीने तक भाग्य के कारण आपका कोई नुकसान नहीं होगा। परंतु उसके बाद अगर आप परिश्रम नहीं करेंगे तो भाग्य के कारण नुकसान संभव है। जुलाई और दिसंबर के महीने में आपको भाग्य से थोड़ी मदद मिलेगी।

उपाय -

आपको पन्ना पहनना चाहिए।

परिवार-
आपकी और आपके जीवनसाथी के संबंध वर्ष के प्रारंभिक दिनों में बहुत अच्छे रहेंगे। वर्ष के मध्य में और आखिर में स्वास्थ्य के कारण आप दोनों के संबंधों में तनाव हो सकता है। भाई बहनों के साथ वर्ष के मध्य में और अंत में संबंधों में खटास आएगी। आप जितना चाहते होंगे आपके भाई-बहन उतना सपोर्ट नहीं करेंगे या बिल्कुल ही सपोर्ट नहीं करेंगे। आपकी संतान पूरे वर्ष भर आपके साथ सहयोग करेगी और आप के आशीर्वाद से संतान की उन्नति भी होगी।

उपाय -
राहु और केतु की शांति हेतु किसी विद्वान ब्राह्मण से उपाय करवाएं।

मेष राशि Daily Horoscope 21 Dec 2021 : इन दो राशियों को रखना होगा वाणी पर संयम, बिगड़ सकती है बात

स्वास्थ्य-
आपका या आपके जीवन साथी का वर्ष के प्रारंभ को छोड़कर मध्य और अंत में स्वास्थ्य में खराबी आएगी। इस बात की पूरी संभावना है कि गले और कमर में पीड़ा हो। इसके अलावा पेट में भी परेशानी हो सकती है। यहां पर पेट मे भी का अर्थ है पेट और पेट के अंदर के अंग।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में शनिवार को जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

व्यापार-
व्यापार और कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। अगस्त और सितंबर में जनवरी और फरवरी में व्यापार काफी अच्छा चलेगा। इसके अलावा जनवरी से अप्रैल तक भी व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लोहे के व्यापारियों को मार्च के बाद फायदे में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने पार्टनर से इस वर्ष सतर्क रहना चाहिए। किसी से पार्टनरशिप में काम करते समय आपको चाहिए कि आप पार्टनर की पूरी तरह से जांच परख कर ले।

उपाय-
बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इसके अलावा किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पूरे वर्ष पाठ करवाएं।

विवाह-
इस वर्ष मई-जून तथा अक्टूबर-नवंबर में अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे संयोग बनेंगे। इसके अलावा बाकी महीनों में भी प्रस्ताव आएंगे। परंतु प्रस्ताव में कोई न कोई व्यक्ति कैंची मारने में के कार्य में लगा रहेगा। अतः ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना चाहिए। अन्यथा ये लोग विवाह नहीं होने देंगे।

उपाय-
राहु और केतु की शांति का उपाय करवाएं।

Shukra Ka Gochar 2021 : साल का आखिरी गोचर, वक्री अवस्था में इसका परिवर्तन, बनाएगा प्रमोशन के प्रबल योग

मकान -
वर्ष 2022 में आपके लिए कई बार मकान आज खरीदने के अच्छे संयोग आएंगे। इनका अगर आप उपयोग करें तो आप मकान, जमीन, कार, एसी सुख सामग्री की वस्तुएं खरीद सकेंगे। आपके लिए सबसे अधिक संभावना कार खरीदने की है। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो आप निश्चित रूप से इस वर्ष कार को खरीद लेंगे। साथ ही यह भी तय है कि कार अत्यंत उत्कृष्ट कोटि की होगी।

उपाय-
शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं। मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको शनिदेव का पूजन करना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करवाएं।

Weekly Horoscope 20-26 Dec 2021

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सिंह राशिफल — Leo Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope मेष राशिफल — Aries Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope yearly horoscope 2022 tula rashi varshik rashifal tula rashi new year horoscope 2022 today horoscope tagalog horoscope new year horoscope 2022 MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi Libra yearly horoscope 2022 horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 Daily Horoscope 16 dec 2021 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article