Yashwant Sinha Nomination Day: इस वक्त की बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
द्रोपदी मुर्मू दाखिल कर चुके नामांकन
आपको बताते चलें कि, बीते दिन पहले 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। बताते चलें कि, सोमवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति चुनाव में वो विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेंगे। आज नामांकन में शामिल होने के लिए तेलंगाना के सीएम केसीआर और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव दिल्ली आएंगे।
विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए नोएडा स्थित अपने आवास से रवाना हुए। pic.twitter.com/XLSDNK94Bd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2022
जानें आगे के अपडेट
विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया।
विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।
दिल्ली: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन दाखिल करने से पहले NCP प्रमुख शरद पवार संसद पहुंचे।
दिल्ली: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करने संसद पहुंचे।
देखें ये वीडियो