Taj Mahal: ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, एएसआई ने किया ये दावा

आगरा। यमुना नदी का पानी आगरा स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है। हालांकि, (एएसआई) का कहना है कि है।

Taj Mahal: ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, एएसआई ने किया ये दावा

आगरा। यमुना नदी का पानी आगरा स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर से ताजमहल को कोई खतरा नहीं है।उल्लेखनीय है कि ताजमहल की दीवार तक यमुना का पानी केवल 1978 और 2010 में पहुंचा था।

अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर 499 फीट के 'मध्यम बाढ़ स्तर' को पार कर गया है। मंगलवार को यहां जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे बना बगीचा जलमग्न हो गया। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने  कहा, ‘‘वर्ष 2010 में और उससे पहले 1978 में यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: सीबीआई की तरफ से रिया को मिली ठंडी राहत, ड्रग्स केस से जुड़ा था नाम

वर्ष 1978 की बाढ़ में पानी स्मारक के तहखाने के कमरों में घुस गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल भी पानी ताजमहल तक पहुंच गया है, लेकिन इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है। मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह चमेली फर्श पर खड़ा है, और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि चमेली फर्श लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:

AIIMS NORCET (नर्सिंग ऑफिसर) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

G-20 Meeting: इंदौर में जी 20 बैठक शुरू, श्रम और रोजगार सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा   

Ujjain Mahakal Viral Vedio: आखिर मकान ध्वस्त करने क्यों ढोल-डीजे के साथ पहुंची पुलिस? जानें पूरा मामला

Pudina Face Care: चेहरे को साफ और हेल्दी बनाएं पुदीने का कमाल, जानिए कैसे करें इनके पत्तों का इस्तेमाल

ब्रॉडी का सामना करना पसंद करते हैं David Warner, जानें क्या बोले सलामी बल्लेबाज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article