Yamuna Expressway Toll Tax: आम लोगों का सफर करना हुआ महंगा, जानें वाहनों पर कितना लगेगा टैक्स

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की कीमतों में इजाफा किया गया है जिससे आगरा को नोएडा से जोड़ने वाले एक्सप्रेस- वे कीमतों में वृद्धि के बाद आम लोगों का सफर करना महंगा हुआ।

Yamuna Expressway Toll Tax: आम लोगों का सफर करना हुआ महंगा, जानें वाहनों पर कितना लगेगा टैक्स

उत्तर प्रदेश।Yamuna Expressway Toll Tax हाल ही में जहां पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की कीमतों में इजाफा किया गया है जिससे आगरा को नोएडा से जोड़ने वाले एक्सप्रेस- वे कीमतों में वृद्धि के बाद आम लोगों का सफर करना महंगा हुआ। जहां पर एक यात्री ने बताया, "टोल की कीमतों में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। हर चीज़ में महंगाई है जिससे आम जनता काफी परेशान है।"

टोल प्लाजा इंचार्ज ने दी जानकारी

यहां पर बढ़ें हुए कीमतों को लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा टोल प्लाजा के इंचार्च मनीष सिंह ने बताया कि, दो और तीन पहिया वाहनों और ट्रैक्टर की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जीप, कार के टोल में 25 रूपए, LCV के टोल में 70 रूपए, बस और ट्रक के टोल में 150 और OSB वाहनों के टोल में 240 रूपए की वृद्धि की गयी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article